गोरखपुर : आधुनिक भारत की त्रिमूर्ति हैं मोदी, शाह और योगी संगठन के कुशल शिल्पकार हैं पंकज चौधरी- सुशील अग्रहरी ‘बबलू’

आधुनिक भारत की त्रिमूर्ति हैं मोदी, शाह और योगी संगठन के कुशल शिल्पकार हैं पंकज चौधरी- सुशील अग्रहरी ‘बबलू’
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर कार्यसमिति सदस्य एवं अग्रहरी समाज के महामंत्री सुशील अग्रहरी ‘बबलू’ (गीता प्रेस, गोरखपुर) ने अपने एक विशेष वक्तव्य में देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की तुलना प्राचीन भारत के गौरवशाली इतिहास से की है। उन्होंने कहा कि आज का भारत और उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है और देश का वर्तमान राजनीतिक ढांचा इतिहास की सबसे सफल राष्ट्र-निर्माण जोड़ी की याद दिलाता है।श्री सुशील अग्रहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ बताते हुए कहा कि जिस प्रकार सम्राट चंद्रगुप्त ने अपनी अटूट इच्छाशक्ति, पराक्रम और जनता से सीधे जुड़ाव के बल पर एक अखंड भारत का निर्माण किया था, ठीक उसी संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी आज देश को विकास और वैश्विक मंच पर परम वैभव की ओर ले जा रहे हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका को ‘आचार्य चाणक्य’ के रूप में रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह की दूरदर्शी रणनीतियां, संगठन की अभेद्य पकड़ और कठोर निर्णय लेने की क्षमता बिल्कुल चाणक्य नीति की तरह है। पृष्ठभूमि में रहकर देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना और राष्ट्रहित में बड़े निर्णय लेना आधुनिक चाणक्य नीति का साक्षात उदाहरण है।वक्तव्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘राजर्षि’ की संज्ञा देते हुए सुशील अग्रहरी ने इसके पीछे का गहरा उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, “भारतीय संस्कृति और सनातन इतिहास में ‘ऋषि या संत’ का स्थान हमेशा सर्वोपरि रहा है। योगी जी को ‘राजर्षि’ कहने का उद्देश्य यह है कि वे एक महान पीठ गोरक्षपीठ के शीर्ष संत होने के बावजूद पूरी तरह से मोह-माया से परे होकर केवल राजधर्म और प्रजा की रक्षा के लिए शासन कर रहे हैं। जिस प्रकार चाणक्य की न्याय प्रणाली में दुष्टों और अपराधियों के लिए कठोर दंड का विधान था, आज ‘राजर्षि’ योगी आदित्यनाथ अपनी पूर्णतः सख्त और निष्पक्ष नीति से उत्तर प्रदेश में उसी सुशासन को जमीन पर उतार रहे हैं। वे इस राष्ट्रीय नेतृत्व के सबसे मजबूत प्रहरी और आधार स्तंभ हैं।”इस कड़ी में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए सुशील अग्रहरी ने उन्हें संगठन का ‘महामात्य’ बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्राचीन काल में संपूर्ण साम्राज्य के कार्यकर्ताओं और जन-जन को एक सूत्र में पिरोने व जोड़े रखने का महत्वपूर्ण कार्य ‘महामात्य’ करते थे, ठीक उसी प्रकार पंकज चौधरी अपने सरल स्वभाव और अथक परिश्रम से उत्तर प्रदेश में संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को मजबूत कर इसे अजेय बना रहे हैं।अंत में सुशील अग्रहरी ‘बबलू’ ने कहा कि जब तक नीति, नेतृत्व, धर्म आधारित सुशासन और संगठन का यह अद्भुत और संतुलित समन्वय देश-प्रदेश को संभाल रहा है, तब तक भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।



