Breaking Newsभारत

गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट,कर लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट,कर लिया आशीर्वाद

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी मंदिर के मुख्य पुजारी कमल नाथ जी से गोरखनाथ मठ में शिष्टाचार भेंट कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मठ में आयोजित श्रीराम कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया, प्रसाद ग्रहण किया तथा पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान, सेवा और संस्कार का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के उद्देश्यों को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है तथा देशभर में संगठनात्मक विस्तार और जनजागरण अभियान को गति दे रहा है।

मुख्यमंत्री जी से हुई भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समाजहित, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा संगठन की भावी गतिविधियों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) आलोक रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, कार्यकारी सदस्य देवानंद शुक्ला, राधामोहन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button