Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : जमानियां पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज मामला खोला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

जमानियां पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज मामला खोला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून से सने दो शर्ट तथा एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 25/26 जुलाई 2026 की रात वादी के पुत्र विजय कुमार उर्फ भोला (26 वर्ष) की घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना जमानियां पर मु0अ0सं0-249/2026 के तहत धारा 103(1), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर एवं उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भैदपुर से बहादुरपुर जाने वाली नहर मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल पासी (21 वर्ष) पुत्र रामकवल राम निवासी परमेश्वरपुर टोकवा, थाना जमानियां तथा अंश सिंह (24 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ दारा यादव निवासी हरपुर, थाना जमानियां के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, एक मोटरसाइकिल, खून से सने दो शर्ट तथा एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव एवं थाना जमानियां की पुलिस टीम शामिल रही। जमानियां पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हत्या के मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button