Breaking Newsभारत

बेसिक के लगभग 50,000 शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर मुख्यमंत्री जी का बड़ा आश्वासन

बेसिक के लगभग 50,000 शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर मुख्यमंत्री जी का बड़ा आश्वासन

*28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर सरकार गंभीर, जल्द होगा निर्णय*

*आज दिनांक 23 जुलाई (गुरुवार) को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष गोरखपुर तारकेश्वर शाही द्वारा लिए गए कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गोरक्षनाथ पीठ, गोरखपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 50,000 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा।*

*इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह प्रकरण सरकार और शासन के संज्ञान में है। 1 अप्रैल 2005 से पूर्व जिन शिक्षकों के पद विज्ञापित हो चुके थे, उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने के संबंध में गंभीरता से विचार किया जा रहा है तथा इस विषय पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।*

*माननीय मुख्यमंत्री जी के इस सकारात्मक एवं आश्वस्तकारी वक्तव्य से प्रदेश के हजारों शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार शीघ्र ही इस लंबे समय से लंबित न्यायोचित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेगी।*

*इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष गोरखपुर तारकेश्वर शाही के साथ महामंत्री सुभाष कनौजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सहारनपुर राजकुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ मनोज कुमार राय,जिला महामंत्री गोरखपुर त्रिपुरारी दूबे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदोई नित्यानंद द्विवेदी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।*

— *तारकेश्वर शाही*
प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष – गोरखपुर
*विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button