Breaking Newsभारत

गाजीपुर : नोनहरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा,चेकिंग अभियान के दौरान थाना गेट से गिरफ्तारी, न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू

नोनहरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा,चेकिंग अभियान के दौरान थाना गेट से गिरफ्तारी, न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू

गाजीपुर, 23 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गुरुवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ थाना नोनहरा गेट पर वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना नोनहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2026, धारा 69/191(2)/115(2)/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र जीउत राम, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button