राजधानी में 3 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ एनबी सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

राजधानी में 3 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ एनबी सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
राजधानी में शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डालीगंज की रहने वाली 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
महिला को बीते चार दिनों से बुखार, जुकाम और नाक में तेज दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के दोनों घुटनों का ट्रांसप्लांट हो चुका है, इसलिए उसे विशेष निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। राहत की बात यह है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वही दूसरा मामला गोमतीनगर में रहने वाले 20 वर्षीय युवक का है। उसकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक की जांच एक निजी लैब में कराई गई थी। राजधानी में 3 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ एनबी सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।