Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली पर दर्ज मु.अ.सं. 0448/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में गुरुवार को उपनिरीक्षक राम मिलन यादव अपनी टीम के साथ चौकिया ओवरब्रिज क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूछताछ में अभियुक्त की पहचान अलाउद्दीन पुत्र इश्तियाक (उम्र 33 वर्ष) निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। बरामद मोटरसाइकिल थाना कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक राम मिलन यादव एवं थाना कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button