Breaking Newsभारत

एक्सप्रेसवे से सीधे लखनऊ बस सेवा के लिए सौंपा ज्ञापन-

एक्सप्रेसवे से सीधे लखनऊ बस सेवा के लिए सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े खजनी, बड़हलगंज, बेलघाट, सिकरीगंज, टांडा और अतरौलिया सहित दर्जन भर क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे लखनऊ के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस संबंध में भाजपा भौवापार मंडल (गोरखपुर महानगर) के मंडल मंत्री शिवेश मिश्रा ने यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) के अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन मिश्रा (IAS) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मंडल मंत्री ने बताया कि इस सेवा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा। अपर प्रबंध निदेशक ने जनहित के इस मुद्दे पर गंभीरता जताते हुए जल्द से जल्द इस मार्ग पर परिवहन सेवा शुरू कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया है!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button