Breaking Newsभारत
गोरखपुर जिला अस्पताल से फरार हुआ बाल अपचारी, दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

गोरखपुर जिला अस्पताल से फरार हुआ बाल अपचारी, दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
गोरखपुर। जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के दौरान एक 15 वर्षीय बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच कराई। जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर एक उपनिरीक्षक (दरोगा) सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
फरार बाल अपचारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाल अपचारी को पकड़ लिया जाएगा और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



