Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा करेंगे बिजली मंत्री का घेराव – यशपाल नौनीवाल को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) कादीपुर सब डिवीजन के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम 

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा करेंगे बिजली मंत्री का घेराव – यशपाल नौनीवाल को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) कादीपुर सब डिवीजन के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठनकर्ता श्री अरुण घामरोज ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव श्री यशपाल नोनीवाल ने किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 17 जुलाई 2026 को अंबाला में बिजली मंत्री के प्रस्तावित घेराव को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करना था। बैठक में कादीपुर सब डिवीजन व न्यू कॉलोनी सब डिवीजन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिले के प्रत्येक सब-डिवीजन में जाकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा तथा उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रदेश सचिव श्री उदय शंकर ने कहा की आज 2 साल बीत जाने के बाद भी सर्विस एक्ट का लाभ किसी भी विद्युत कर्मचारियों को नहीं मिला जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है इसके लिए 17 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री श्री अनिल विज का घेराव करेगा ।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश यादव ने कहा की इस झूठी सरकार ने हमारे साथ वादाखिलाफी की है इस वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करते है इसके लिए 17 जुलाई को पूरे हरियाणा के विद्युत साथी अंबाला में रोष प्रदर्शन करके सरकार को जगाने का काम करेगा.

जिला सचिव यशपाल नोनीवाल जी ने कहा गुरुग्राम के तरफ से सैकड़ों बिजली कर्मचारी अंबाला में बिजली मंत्री श्री अनिल विज के खिलाफ इस रोष प्रदर्शन में भाग लेंगे.

इस बैठक में कादीपुर न्यू कॉलोनी सेक्टर 37 सब डिवीजन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button