Breaking Newsभारत

लखनऊ इंस्पेक्टर गोसाईंगंज बने कॉप ऑफ द मंथ

लखनऊ इंस्पेक्टर गोसाईंगंज बने कॉप ऑफ द मंथ

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन में लागू ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को जून में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

जून के प्रदर्शन के आधार पर गोसाईंगंज थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ का सम्मान मिला। उन्होंने 10728 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। कृष्णानगर थाना प्रभारी प्रद्युम्न कुमार सिंह दूसरे और मोहनलालगंज थाना प्रभारी रहे बृजेश कुमार त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button