Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर, 09 जुलाई 2026। माननीय उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के सचिव नीरज गोंड ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी आवासित किशोर उपस्थित पाए गए। सचिव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा साफ-सफाई, वस्त्र, स्वास्थ्य एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने तथा उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसी भी बालक ने किसी प्रकार के उत्पीड़न, शिकायत या परेशानी की जानकारी नहीं दी।सचिव ने संबंधित अधिकारियों को किशोरों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button