Breaking Newsभारत

गोरखपुर : सी०आर०डी० कॉलेज में एन०सी०सी० कैडेट्स के लिये ‘पेपर बैग डे’ एवं ओरिगामी कार्यशाला का आयोजन

सी०आर०डी० कॉलेज में एन०सी०सी० कैडेट्स के लिये ‘पेपर बैग डे’ एवं ओरिगामी कार्यशाला का आयोजन

गोरखपुर।आज चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर में एन०सी०सी० कैडेट्स हेतु पुनीत सागर योजना 2026-27 के अन्तर्गत ‘पेपर बैग डे’ के अवसर पर ‘ओरिगामी, वेस्ट टू वेल्थ एवं वेस्ट टू वंडर’ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में महाविद्यालय की डॉ० रेखा “रानी शर्मा, विभागाध्यक्ष दृश्यकला विभाग, सी०आर०डी० पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर ने छात्राओं को कागज से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाना सिखाया तथा पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग के उपयोग एवं महत्व के विषय में जानकारी दिया। कार्यक्रम का आयोजन एन०सी०सी० यूनिट सी०आर०डी०ए०एम० पी०जी० कॉलेज में एन०सी०सी० अधिकारी कैप्टन डॉ० अपर्णा मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को “Reduce, Reuse, Recycle” के सिद्धान्तों को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक डॉ० विजय लक्ष्मी मिश्रा ने एन०सी०सी० यूनिट के इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्यशाला छात्राओं में रचनात्मक, स्वावलम्बन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने का सार्थक प्रयास है। प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्राओं में नवाचार, आत्मनिर्भरता और संसाधनों के सदुपयोग की प्रेरणा देती है।
इस कार्यशाला में लगभग पचास एन०सी०सी० कैडेट ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button