Breaking News

राजधानी लखनऊ में कोरोना का एक और केस मिला है। निजी लैब में आशियाना की रहने वाली महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राजधानी लखनऊ में कोरोना का एक और केस मिला है। निजी लैब में आशियाना की रहने वाली महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राजधानी लखनऊ में कोविड के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को दूसरा मामला फिर से आशियाना से सामने आया है। महिला उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा करके वापस आई थी। सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत होने पर निजी लैब से जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण है। वह होम आईसोलेशन में हैं।

आशियाना के रूचिखंड की रहने वाली महिला (53) धार्मिक यात्रा करके उत्तराखंड से 22 मई को वापस आई थी। पांच दिन पहले उन्हें सर्दी-जुखाम बुखार की शिकायत हुई। सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई। निजी डॉक्टर से दवा ली मगर खास राहत नहीं मिली।

आशियाना इलाके में दूसरा कोविड पॉजिटिव केस मिला है
डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब में कोविड की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं लखनऊ के आशियाना इलाके में यह दूसरा कोविड पॉजिटिव केस मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण हैं। बताया परिजनों में अभी तक कोई भी लक्षण नहीं हैं। लक्षण आने पर परिजनों की जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button