Breaking Newsभारत

गाजीपुर : परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 8 बिछड़े दंपतियों का हुआ सफल मिलन

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 8 बिछड़े दंपतियों का हुआ सफल मिलन

गाजीपुर पुलिस के महिला सहायता प्रकोष्ठ ने मध्यस्थता से सुलझाए पारिवारिक विवाद, 22 मामलों की हुई सुनवाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़े कुल 22 मामलों की सुनवाई की गई। काउंसलिंग और मध्यस्थता के माध्यम से लंबे समय से अलग रह रहे 8 दंपतियों के बीच आपसी मतभेद दूर कर राजी-खुशी से पुनः साथ रहने के लिए सकुशल विदाई कराई गई।परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बिना किसी दबाव के बातचीत कराई गई, जिसके बाद उन्होंने गिले-शिकवे भुलाकर अपने वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने का निर्णय लिया।

सुनवाई के दौरान 3 मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि 5 मामलों में विधिक परामर्श देकर उनका निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।इन प्रकरणों के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, रागिनी चौबे, संध्या, अभिलाषा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button