छत्तीसगढ़ : 27 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
27 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला
2000 से अधिक पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर, 24 जून 2026/ युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल अंबिकापुर में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त मेले में निजी कंपनियों के नियोजक 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करने हेतु उपस्थित रहेंगे।
जिसमें श्री क्वालिटी सर्विसेज में क्वालिटी इंस्पेक्टर के लिए 100 पद, वेदांत स्किल स्कूल लरर्नेट स्किल्स लिमिटेड में होटल मैनेजमेंट के 25 पद, फिटर के 25 पद, सोलर सिस्टम इंस्टालर के लिए 28 पद, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 250 पद, आश्रव फाउंडेशन आश्रव सिक्योरिटी एंड एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के 250 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 25 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के 5 पद, केयरटेकर के 100 पद, हाउसकीपिंग स्टाफ के 100 पद, बेबी सीटर के 100 पद, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेस में सिक्योरिटी गार्ड के 100,सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, मार्केटिंग मैनेजर के 2, ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए 4, लेबर के 100, एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स में लाइफ मित्र के 150, डेवलपमेंट ऑफिसर के 5, लाइफ इंशयोरेन्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया अंबिकापुर सरगुजा में सेल्स मैनेजर के 5, बीमा सखी के लिए 25, इंश्योरेन्स एड्वाईजर के 25, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1, या देवी एसोसिएट में सर्वेयर के लिए 5, टेलीकॉलर के 5, सेल्स मैनेजर के 20,टीम मैनेजर के 10, इंश्योरेंस एडवाइजर के 40, बिजनेस एसोसिएट्स के लिए 40, टेलीकॉलर के 10, सर्वेयर के 10, यूनिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन के 135, वी सी इंस्टिट्यूट में काउंसलर के लिए 50, ऑफिस असिस्टेंट के 1, टीवीएस कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड में ट्रैनी प्रोडक्शन के 50, ऑपरेटर के 50, 50 पद है।
विभिन्न पदों की साक्षात्कार हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण से स्नातक उत्तीर्ण (किसी भी विषय) आई.टी.आई., डिप्लोमा निर्धारित की गई है। इस मेले मे संभाग स्तर के सभी शिक्षित बेरोजगार युवा ई-रोजगार पोर्टल एवं CG Rojgar App के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन कर रोजगार मेला मे भाग ले सकेंगें। आवेदक साक्षात्कार हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, स्मार्ट फोन के साथ निर्धारित समय स्थल पर उपस्थित हो कर इस संभाग स्तरीय रोजगार मेला का लाभ ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ लेने की अपील की है।



