Breaking Newsभारत

संतकबीरनगर : चर्चित आनंद ह/त्याकां/ड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नासिर अली समेत तीनों अभियुक्त गिरफ्तार

चर्चित आनंद ह/त्याकां/ड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नासिर अली समेत तीनों अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर हुए चर्चित आनंद ह//त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बखिरा पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी नासिर अली समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को कोलकी चमरसन निवासी इन्द्रेश पुत्र जतन ने थाना बखिरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र आनंद (30) की बभनी चौराहे पर जातिसूचक गालियां देते हुए धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 245/2026 के तहत धारा 103(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी संतकबीरनगर तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी को ग्राम कुसम्हामाफी स्थित एक बाग से गिरफ्तार किया। वहीं सह-अभियुक्त निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी तथा जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा को बढ़या गांव के महुआ बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल संजीव यादव, आरक्षी रूपांजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button