Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बड़ागांव पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

बड़ागांव पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सादात ब्लॉक के बड़ागांव पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह की पुत्री के आगामी विवाह समारोह से पूर्व वर-वधू को आशीर्वाद दिया। यह विवाह 21 जून को वाराणसी में संपन्न होना है।मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नवदंपति के सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना करते हुए परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी हर पिता के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है। सनातन परंपराओं से जुड़े ऐसे पारिवारिक आयोजन सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।मंत्री ने सच्चिदानंद सिंह एवं उनके परिवार को विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह 21 जून को वाराणसी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने का प्रयास करेंगे।बड़ागांव पहुंचने पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह ने मंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से पूरा परिवार अभिभूत और गौरवान्वित है।इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button