Breaking Newsभारत

गोरखपुर : पतंजलि योग समिति ने निकाला योग के प्रचार प्रसार के लिए मोटरसाइकिल जुलूस

पतंजलि योग समिति ने निकाला योग के प्रचार प्रसार के लिए मोटरसाइकिल जुलूस

गोरखपुर

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जो कि विंध्यवासिनी पार्क में प्रातः 5 बजे से संपन्न होगा, के प्रचार प्रसार के क्रम में आज मोटर साइकिल/ स्कूटी रैली राघव पाण्डेय(जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति, गोरखपुर) के नेतृत्व में सायं 5 बजे से शास्त्री चौक से प्रारंभ होकर गोलघर,मोहद्दीपुर, चारफाटक होते हुए पैडलेगंज, छात्र संघ चौराहा,अंबेडकर चौक के रास्ते गोलघर होते हुए इंदिरा बाल विहार पर आकर संपन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों को जागरूक करना,योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना एवं 21 जून को प्रातः 5:00 बजे विंध्यवासिनी पार्क के प्रांगण में एकत्र करना आज मोटरसाइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य रहा।

मोटरसाइकिल रैली में हरि नारायण दुबे,जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

रैली में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, जय सिंह, शालिनी गुप्ता, ममता पांडेय,वंदना त्रिपाठी, संगम नारायण तिवारी बलराम मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, अजीत यादव, जितेंद्र कुमार सरोज, श्रीप्रकाश सिंह, गोपाल श्रीवास्तव(सपत्नीक) देवार्ध्य कसौधन एवं दीपक कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी, युवा भारत उपस्थित थे। उक्त जानकारी पतंजलि योग समिति के मीडिया प्रभारी पंकज पांडेय ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button