खागा नौबस्ता रोड के लिए कल से होने वाले सत्याग्रह हेतु लोगों से जनसंर्क जारी!

खागा नौबस्ता रोड के लिए कल से होने वाले सत्याग्रह हेतु लोगों से जनसंर्क जारी!
भारतीय किसान यूनियन(आरा) ने भी इस जनहित के कार्य में अपना समर्थन दिया!
कल के जुलूस में बड़ी संख्या में किसान भाई भी जुलूस में शामिल होंगे?
लोक निर्माण विभाग ने रोड पर काम लगवाया,एक्सियन अनिल कुमार शील मौके पर आकर मान मनौव्वल किया लेकिन नहीं माने आंदोलनकारी!
कल मगंलवार को प्रातः 9 बजे बड़े हनुमान मंदिर से सम्पूर्ण नगर में निकलेगा विशाल जुलूस!
जुलूस के दौरान अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह की होगी शुरुआत!
नौबस्ता बाईपास चौराहे पर पुल के नीचे होगा सत्याग्रह!
नौबस्ता संघर्ष समिति का हुआ गठन,कल ही समिति के पदाधिकारियों की भी होगी घोषणा!
सत्याग्रह के पहले दिन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल,बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, यादव महासभा के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी,वरिष्ठ व्यापारी नेता गगन अग्रवाल,करेंगे सत्याग्रह!
सभी लोगों ने कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग सही तरीके से नौबस्ता रोड की नवीनीकरण नहीं करवाता है तो होगा बड़ा जनांदोलन!
आज के सम्पर्क अभियान में व्यापार के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, यादव महासभा के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय,भाजपा ऐरायां मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,समाजसेवी अखिलेश मौर्य,वरिष्ठ व्यापारी नेता गगन अग्रवाल,इशरत भाई,कौशल मार्य,नरसिंह यादव ,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,देव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
Balram Singh
India Now24