भारतराजनीति

भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तुलसी सागर मलिन बस्ती में चला जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान

भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तुलसी सागर मलिन बस्ती में चला जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, जनजागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर के तुलसी सागर मलिन बस्ती क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान तथा सिंचाई विभाग चौराहे से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, सभासद मीनू कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार कुशवाहा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनसंपर्क अभियान के दौरान तुलसी सागर मलिन बस्ती के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाया।वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक देशभर में ‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर बड़े पैमाने पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा रहा है।इसी क्रम में 8 से 14 जून तक महा जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के साथ पत्रक भी वितरित कर रहे हैं। साथ ही 11 से 14 जून तक जिला स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button