निषाद समाज की जायज मांगों को लेकर 1 जून को होगा अनशन

निषाद समाज की जायज मांगों को लेकर 1 जून को होगा अनशन
गोरखपुर: निषाद समाज अपनी विभिन्न उप-जातियों के जाति प्रमाण पत्र को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ 1 जून से अनशन शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए निषाद समाज के प्रतिनिधि ने बताया कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली की तर्ज पर निषाद समाज की उप-जातियों (जैसे- केवट, मल्लाह, बिंद, निषाद, धीवर, बाथम आदि) का जाति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया जाए।
सरकार से की गई मांगे
सुशील चंद साहनी एडवोकेट ने बताया कि इस मांग को लेकर 25 फरवरी को भी आमरण अनशन किया गया था, लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद उसे स्थगित कर दिया गया था।
लंबे समय से शासन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन भेजने के बावजूद अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।जून को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखाः
अनशन 1 जून को सुबह 10 बजे से बाबा साहब डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष शुरू किया जाएगा।
इसमें गोरखपुर के अलावा सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, देवरिया और कुशीनगर सहित कई जिलों के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे।
समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे इस जायज मांग की लड़ाई में अपना समर्थन दें और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस अनशन को सफल बनाए।



