Breaking Newsभारत

प्रिय आत्मीय जन एवं प्रबुद्ध मित्रों,

सादर आमंत्रण

प्रिय आत्मीय जन एवं प्रबुद्ध मित्रों,

यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक हर्ष का क्षण है कि हिंदी पत्रकारिता अपने सफ़र के 200 वर्ष (द्विशताब्दी) पूरे कर रही है। 30 मई 1826 से शुरू हुई यह यात्रा आज भारतीय जनचेतना, समाज सुधार और लोकतंत्र का सबसे सशक्त आधार स्तंभ बन चुकी है। राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रभाषा और मीडिया के इस अद्वितीय योगदान को नमन करने तथा इस ऐतिहासिक पड़ाव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए ‘मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, गोरखपुर’ एक भव्य समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन सूचना संकुल सभागार, शास्त्री चौक, गोरखपुर पर करने जा रही है।

इस गौरवमयी और वैचारिक महाउत्सव में आपकी गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति – गोरखपुर का यह आमंत्रण सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए सभी व्यक्ति के लिए है।

आइए, हिंदी पत्रकारिता के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button