आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई

आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई
जनपदवासियों को अवगत कराना है कि आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह पर्व आगामी तीन दिनों तक मनाया जाएगा, जिसमें ईद की नमाज़ एवं कुर्बानी की प्रक्रिया संपन्न होगी। जनपद के समस्त ईदगाहों एवं मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले में लगभग 100 ईदगाह एवं 400 से 450 मस्जिदों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त पीआरवी वाहनों की सक्रिय तैनाती की गई है तथा सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रातःकाल से ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी कराई जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि अथवा शरारती तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। जनपद में चिन्हित लगभग 30 सामूहिक कुर्बानी स्थलों पर भी विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।
साथ ही जनपद के ऐसे थाना क्षेत्र, जहां मिश्रित आबादी एवं संवेदनशीलता अधिक है, उन्हें चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल एवं विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर नमाज़ अदा न किए जाने के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस संबंध में पूर्व से ही सभी धर्मगुरुओं, मौलवियों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आवश्यक सहयोग की अपील की गई है। भीड़ अधिक होने की स्थिति में नमाज़ को अलग-अलग शिफ्टों में अथवा निकटवर्ती मस्जिदों में संपन्न कराने हेतु भी समुचित व्यवस्था एवं मार्गदर्शन किया गया है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो तथा कोई नई परंपरा प्रारंभ न होने पाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की मॉनिटरिंग टीम द्वारा 24×7 सतत निगरानी की जा रही है। किसी भी सोशल मीडिया हैंडल से भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा लोक-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट प्रसारित किए जाने पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी, के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक की बाइट।
Balram Singh
India Now24



