जखनियां/गाज़ीपुर : जखनियां शिव मंदिर में गूंज रही शिव महिमा, पंचकुंडीय गौरीशंकर रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जखनियां शिव मंदिर में गूंज रही शिव महिमा, पंचकुंडीय गौरीशंकर रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जखनियां/गाज़ीपुर।गाजीपुर जनपद के तहसील जखनियां स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित पंचकुंडीय श्री गौरीशंकर रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निरंतर जारी है। बीते 22 मई से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ के आठवें दिवस पर कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां अयोध्या धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका समीक्षा शास्त्री ने व्यास पीठ से भगवान के नाम और उनकी महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण मनुष्य जीवन को सार्थक बनाता है और सच्ची भक्ति से ही जीवन में सुख, शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उनके मधुर प्रवचन से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।इस अवसर पर अयोध्या से पधारे संत रामचंद्र दास, हनुमान दास एवं रामचंद्र महाराज की विशेष उपस्थिति रही। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजक समिति की ओर से जानकारी दी गई कि 28 मई 2026 को कथा के समापन अवसर पर यज्ञ, हवन एवं पूजन के उपरांत दिन में 3 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर यज्ञ प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ व्यापार प्रकोष्ठ नेता अशोक गुप्ता ने मंच पर विराजमान संतों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कथा आयोजन में प्रमुख रूप से रमेश पाण्डेय, शरवानंद चौबे, गंगा यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, अजय शंकर पाठक, राजेंद्र दुबे, गणेश पांडे, संतोष कश्यप, बबलू गुप्ता, सोनू जायसवाल, संतोष सिंह मुन्ना, राकेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह अंटू, नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू भैया, विजय वर्मा, विक्की सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, राजेश दुबे उर्फ पिल्लू, रजनीकांत पाण्डेय, मनोज वर्मा, शिव किशोर सिंह, नंदा वर्मा, राजेश सिंह, सुजीत सिंह सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।



