Breaking Newsभारत

गोरखपुर में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित

गोरखपुर में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली विभाग के बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्यों की वजह से आज 27 मई को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने अलग-अलग केदो से जुड़े फीडर पर काम के लिए शटडाउन लेने की जानकारी दी है ऐसे में उपभोक्ताओं को दिन में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है!!

राप्ती नगर में 3 घंटे सप्लाई बाधित !! करीमनगर फीडर राप्ती नगर न्यू उप केंद्र से निकलने वाला है 11 केवी करीमनगर फीडर सड़क चौड़ीकरण के काम की वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान करीमनगर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।

बक्शीपुर क्षेत्र के कई इलाकों में 5 घंटे का असर बक्शीपुर और बक्शीपुर में उप केंद्र से जुड़े के दीवान बाजार मैन चौराहा और निजामपुर 11 केवी फीडर पर भी रोड चौड़ीकरण और बिजनेस प्लान के तहत काम किया जाएगा इसके चलते 11:00 से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

दुर्गाबाड़ी उप केंद्र के अंधियारी बाग 11 केवी फीडर पर कर प्रभावित है इसके चलते सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक संबंधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button