Breaking Newsभारत
गोरखपुर में सीओ कैंट कार्यालय के पास बिजली के पोल में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गोरखपुर में सीओ कैंट कार्यालय के पास बिजली के पोल में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कैंट थाना क्षेत्र में स्थित सीओ (CO) कार्यालय के ठीक बगल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां लगे एक बिजली के पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए स्थानीय फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया।



