Breaking Newsभारत

यूपी: प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को तोहफा, बनाए जाएंगे आईपीएएस; आयोग तक पहुंचा प्रस्ताव

यूपी: प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को तोहफा, बनाए जाएंगे आईपीएएस; आयोग तक पहुंचा प्रस्ताव

यूपी पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। 

प्रदेश पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 3 गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग भेज दिए गए हैं। आयोग यदि प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं करता है तो अगले महीने प्रदेश को 29 प्रोन्नत आईपीएस मिल जाएंगे। आयोग द्वारा वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति की जानी है, हालांकि तीन गुना अधिक नाम भेजने की बाध्यता की वजह से वर्ष 2001 बैच के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

बता दें कि पीपीएस से आईपीएस कैडर में प्रोन्नति के लिए वर्ष 2026 की 29 रिक्तियों पर पदोन्नति की कार्यवाही होनी है। बीते दिनों इसका प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय और शासन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग भेजा गया है। आयोग इस प्रस्ताव पर विचार करेगा, जिसमें सभी अधिकारियों की सेवा से जुड़े दस्तावेजों और उनके खिलाफ प्रचलित जांचों आदि का परीक्षण होगा। इसमें कोई आपत्ति नहीं होने पर आयोग द्वारा विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोग के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह मौजूद रहेंगे। इसमें जिन नामों पर सहमति बनेगी, उनको आईपीएस कैडर में प्रोन्नत करने का नोटिफिकेशन गृह मंत्रालय द्वारा जारी कर दिया जाएगा।

इनके नामों पर होगा विचार1998 से 2000 बैच के शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button