Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : भाजपा राज में रामानुजनगर बना भ्रष्टाचार का गढ़ हाथ लगाते ही उखड़ रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क- कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू

भाजपा राज में रामानुजनगर बना भ्रष्टाचार का गढ़ हाथ लगाते ही उखड़ रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क- कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन के दावों की हवा विकास खंड रामानुजनगर में पूरी तरह निकल चुकी है इसका सबसे ताजा और जीवंत उदाहरण वि. खं. रामानुजनगर के पोंडी चौक से मंजा चौक तक बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क में देखने को मिल रहा है। तेलाइमुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों की हफ्तों से आ रही चीख-पुकार और शिकायतों के बाद कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू, युवा कांग्रेस नेता राजू रजवाड़े ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर ग्राउंड जीरो से पड़ताल की, तो विकास के दावों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

भाजपा राज में कमीशनखोरी की पराकाष्ठा हाथ लगाते ही उखड़ी सड़क

आमतौर पर डामर की सड़कें भारी वाहनों का दबाव झेलने के लिए जानी जाती हैं लेकिन रामानुजनगर की यह सड़क अजूबा है जब जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू और उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क की ऊपरी परत को हाथ से छुआ तो वह पूरी की पूरी पपड़ी की तरह उखड़कर हाथ में आ गई जिससे यह साफ़ तौर पर साबित होता है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों ने मिलकर करोड़ों रुपये डकार रहे है मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आक्रोश इस बात की गवाही दे रहा था कि क्षेत्र में बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो रहा है।

डामर गायब भ्रष्ट अफसरों की शह पर काले मोबील का काला साम्राज्य

विश्वसनीय सूत्रों और मौके की स्थिति से यह कड़वा सच सामने आया है कि सड़क निर्माण में जिस डामर का इस्तेमाल होना चाहिए था उसकी मात्रा कम कर ठेकेदार कथित तौर पर गाड़ियों से निकला हुआ जला हुआ काला मोबील उपयोग किया जा रहा, घटिया निर्माण सामग्री का ऐसा खुला खेल बिना प्रशासनिक सह के मुमकिन नहीं भ्रष्टाचार को पूरी तरह गुप्त रखने की साजिश इस कदर है कि ठेकेदार ने नियम विरुद्ध जाकर निर्माण स्थल पर कोई साइन बोर्ड या कार्य विवरण बोर्ड तक नहीं लगाया नियमतः जनता को यह जानने का हक है कि सड़क की लागत कितनी है और इसे कौन बना रहा है लेकिन यहाँ पारदर्शिता को गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया है।

रामानुजनगर में पीडब्ल्यूडी के बाद अब पीएमजीएसवाई भी भ्रष्टाचार की चपेट में

स्थानीय जानकारों और राजनेताओं की मानें तो रामानुजनगर विकास खंड लोक निर्माण विभाग के बाद अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होने वाले घोटालों का नया केंद्र बनता जा रहा जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह महज तकनीकी लापरवाही नहीं बल्कि जनता के टैक्स के पैसों की खुली डकैती है पीडब्ल्यूडी के पुराने मामलों से सबक लेने के बजाय विभाग और ठेकेदार की जुगलबंदी अब और बेखौफ हो चुकी है।

बड़ा सवाल: कुंभकर्णी नींद में क्यों है प्रशासन

कांग्रेस नेता अविनाश साहू सहयोगी राजू रजवाड़े समेत आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अगर इस निर्माण कार्य को तुरंत रोककर इसकी उच्च स्तरीय तकनीकी जांच नहीं कराई गई और दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया तो क्षेत्र में एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा होना तय है

अब देखना यह है कि इस गंभीर और प्रत्यक्ष भ्रष्टाचार पर जिला प्रशासन और विभाग के आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर कागजी खानापूर्ति कर इस घटिया निर्माण पर सरकारी डामर पोत दिया जाएगा।

इस दौरान राजेश साहू, प्रेमशंकर,शिवप्रसाद, प्रदीप,ऋतिक,बृजेश,अभिषेक, सत्यम,राजकुमार,भैयालाल,चन्द्रसाय, श्याम कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button