Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : जखनिया में मतगणना कार्य को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक, बीईओ ने दिए जरूरी निर्देश

जखनिया में मतगणना कार्य को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक, बीईओ ने दिए जरूरी निर्देश

जखनियां/गाजीपुर।गाजीपुर जनपद के विकासखंड जखनिया में आज खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दोपहर 1:00 बजे सभी सुपरवाइजरों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतगणना से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्य में तेजी लाना रहा।ऑनलाइन बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी एचएल बी जारी किए गए हैं, उनमें आज शाम तक किसी न किसी दशा में कम से कम एक मकान की गणना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मतगणना का कार्य किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी सुपरवाइजरों और शिक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने को कहा गया।ऑनलाइन बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ विकासखंड के सभी संबंधित शिक्षक एवं सुपरवाइजर जुड़े रहे। बैठक के दौरान कार्य की प्रगति, जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button