Breaking Newsभारतराजनीति

ट्रोल हुए रवि किशन: सांसद बोले- जल्दबाजी में शब्द उल्टे निकले, मैं भी इंसान हूं गलती हो जाती है

ट्रोल हुए रवि किशन: सांसद बोले- जल्दबाजी में शब्द उल्टे निकले, मैं भी इंसान हूं गलती हो जाती है

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते समय रवि किशन ने गलती से ”वर्क फ्रॉम होम” की जगह ”होम फ्रॉम वर्क” कह दिया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने ‘होम फ्रॉम वर्क’ बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका आशय ‘वर्क फ्रॉम होम’ कहना था लेकिन जल्दबाजी में शब्द उल्टे निकल गए।

रवि किशन ने कहा कि वह भी एक आम इंसान हैं, उनसे भी गलतियां हो जाती हैं। समझ नहीं आता कि उनकी हर बात इतनी वायरल क्यों हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनका उद्देश्य किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा करना नहीं था।

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते समय रवि किशन ने गलती से ”वर्क फ्रॉम होम” की जगह ”होम फ्रॉम वर्क” कह दिया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन पर मीम्स की बाढ़ आ गई।सांसद ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनकी पार्टी के नेता भी अक्सर उनसे पूछते हैं कि आखिर वह ऐसा क्या बोल देते हैं, जो हर बार वायरल हो जाता है। रवि किशन ने कहा कि इस तरह की बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया जाना चाहिए और अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button