Breaking Newsभारत

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर: सुरक्षा में तैनात जवानों ने किए दर्शन, लोगों के लिए तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर: सुरक्षा में तैनात जवानों ने किए दर्शन, लोगों के लिए तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा

पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच बाबा बर्फानी के हिमलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों ने देशभर के लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया है।

पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच बाबा बर्फानी के हिमलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों ने देशभर के लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया है। सामने आई तस्वीरों में प्राकृतिक हिम शिवलिंग करीब 6 से 7 फीट ऊंचा दिखाई दे रहा है।

यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों ने सबसे पहले पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। हर साल की तरह इस बार भी यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

अमरनाथ गुफा के लिए इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर संपन्न होगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर अमरनाथ गुफा पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और यात्रा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button