एसडीओ को नोटिस, JE मीटर सेक्शन भेजे गए, 30 हजार उपभोक्ता थे परेशान

एसडीओ को नोटिस, JE मीटर सेक्शन भेजे गए, 30 हजार उपभोक्ता थे परेशान
गोरखपुर में बिजली कटौती से परेशान 30 हजार उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टाउनहाल के एक्सईएन अंकित कुमार और लालडिग्गी उपखंड के एसडीओ राजेश चौहान को नोटिस दिया गया है। जेई लालडिग्गी संदीप को हटाकर परीक्षण खंड मीटर में भेज दिया गया है।
बिजली कटौती से बुधवार रात रुस्तमपुर व लालडिग्गी में लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के कारण टाउनहाल के एक्सईएन, लालडिग्गी उपखंड के एसडीओ को नोटिस दिया गया है। साथ ही जेई लालडिग्गी को हटाकर परीक्षण खंड में भेज दिया गया है।
अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई की है। आदेश के अनुसार, विद्युत उपखंड रुस्तमपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे लालडिग्गी उपखंड के एसडीओ राजेश चौहान को नियम 10 के तहत व टाउनहाल के एक्सईएन अंकित कुमार को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही उपभोक्ताओं की समस्या पर जेई लालडिग्गी संदीप को अधीक्षण अभियंता शहरी ने परीक्षण खंड मीटर भेज दिया गया है। इनकी जगह सहारा एस्टेट के जेई कैलाश प्रसाद को लालडिग्गी की जिम्मेदारी दी गई है।विभागीय कार्यों के प्रति शिथिलता पर्यवेक्षण, कार्यों में घोर लापरवाही, अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रणहीनता एवं अक्षमता के साथ ही समय रहते बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही न किया जाना तथा कर्मचारियों की गतिविधियों की निगरानी न करने का आरोप भी है।
यह है मामलाबताया जा रहा है कि विगत बुधवार रात को 11 बजे से लेकर सुबह 04:30 बजे तक फाल्ट के कारण रुस्तमपुर के लगभग 15 हजार उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे थे। सुबह लाइट आने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी।वहीं, लालडिग्गी में बुधवार लगातार फाल्ट से रात भर कटौती व बिजली के आने जाने का सिलसिला चलता रहा था। इससे लोगों को गर्मी में रात बितानी पड़ी थी। इस खबर के अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है।अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि रुस्तमपुर व लालडिग्गी में बुधवार रात हुई बिजली कटौती पर टाउनहॉल के एक्सईएन, लालडिग्गी के एसडीओ को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही जेई लालडिग्गी को हटाया गया है।



