Breaking Newsभारत

कमिश्नर की फटकार: आम आदमी का फोन नहीं उठाया तो नपेंगे अफसर, बनेगा कंट्रोल रूम- इस नंबर पर करें संपर्क

कमिश्नर की फटकार: आम आदमी का फोन नहीं उठाया तो नपेंगे अफसर, बनेगा कंट्रोल रूम- इस नंबर पर करें संपर्क

गोरखपुर में लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की बढ़ती शिकायतों पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के फोन न उठाने वाले अभियंता, एसडीओ, एई और जेई के खिलाफ शासन स्तर पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और फाल्ट की बढ़ती शिकायतों पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अभियंता, एसडीओ, एई और जेई जनता के फोन नहीं उठाएंगे तो उनके खिलाफ शासन स्तर पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

डीएम दीपक मीणा के साथ विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, एसडीओ, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अनावश्यक बिजली कटौती किसी भी हालत में न की जाए। फाल्ट की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो।

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि बढ़ती गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण शहर के कई इलाकों में रात के समय लगातार फाल्ट हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी समय पर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं कमिश्नर ने मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता रंजीत चौधरी को निर्देश दिया कि जोनल कार्यालय में तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।

यहां एसडीओ या एई स्तर के अधिकारी, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर 9415737209 सार्वजनिक करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आम लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि रिस्पांस टाइम कम किया जाए और फाल्ट ठीक करने के लिए इमरजेंसी गैंग की संख्या बढ़ाई जाए।ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल बदले जाएं। आंधी-पानी के मौसम को देखते हुए अभी से तैयारियां रखने को भी कहा गया। डीएम दीपक मीणा ने भी अधिकारियों को मोबाइल ऑन रखने और जनता के फोन अनिवार्य रूप से रिसीव करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button