गाजीपुर : पाक्सो केस में फरार आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर
पाक्सो केस में फरार आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे
गाजीपुर। नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को कासिमाबाद पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार कृष्णा चौहान उर्फ शेरू चौहान को पुलिस ने बेद बिहारी पोखरा के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई।
पुलिस के मुताबिक, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उ0नि0 उमाशंकर सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा चौहान उर्फ शेरू चौहान निवासी ग्राम उचौरी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के खिलाफ थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 133/2026 के तहत धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक उमाशंकर सरोज मय हमराह थाना कासिमाबाद शामिल रहे।



