Breaking Newsभारतराजनीति

ईडी सुपारी किलर”, आप सांसद संजय सिंह बोले- पूरे देश में चुनावी घोटाले कर रही भाजपा

ईडी सुपारी किलर”, आप सांसद संजय सिंह बोले- पूरे देश में चुनावी घोटाले कर रही भाजपा

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनावी राज्य में ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को कुचल रही है।

आम आदमी पार्टी सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के आंदोलन और जनता के दबाव के कारण सरकार को प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना पर पीछे हटना पड़ा, लेकिन पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के जरिए अभी भी जनता को लूटने का काम जारी है।

संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश के गांवों और शहरों में लोग खुद स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक रहे थे, महिलाओं तक ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया। संजय सिंह ने कहा कि किसी का 600 रुपये का बिजली बिल 3000 रुपये आ रहा है, किसी का 2000 रुपये का बिल 10000 रुपये तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि “मिल्खा सिंह से तेज भागने वाले” स्मार्ट मीटरों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ भी लड़ाई जारी रहेगी।

संजय सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, जिला इकाइयों, प्रांतीय पदाधिकारियों और प्रकोष्ठों को बधाई देते हुए कहा कि उनके संघर्ष और प्रदेश की जनता के दबाव के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है और जनता की लूट बंद होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

संजय सिंह ने शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि नीति आयोग और भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 9508 विद्यालय ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या एक शिक्षक के भरोसे मिड डे मील, पढ़ाई और पूरे विद्यालय का संचालन संभव है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिसका अर्थ है कि गांवों की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर बर्बाद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक लाख स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक है और उनमें लगभग 10 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30000 स्कूल ऐसे हैं जहां बिजली तक नहीं है। भीषण गर्मी में बच्चे बिना बिजली के कैसे पढ़ेंगे, इसकी किसी को चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि 98592 स्कूल ऐसे हैं जहां लड़कियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। भाजपा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है लेकिन बेटियों के सम्मान और शिक्षा की बुनियादी व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

भाजपा लोकतंत्र को कुचल रही है

संजय सिंह ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनावी राज्य में ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को कुचल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में बैठे ज्ञानेश कुमार के माध्यम से पूरे देश में चुनावी घोटाले किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले अशोक मित्तल पर छापेमारी कर उन्हें भ्रष्टाचारी बताया गया, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें “वाशिंग मशीन” में धुला हुआ घोषित कर दिया गया। अब पंजाब में संजीव अरोड़ा को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक छापेमारी के बावजूद कुछ नहीं मिला तो झूठा मामला बनाकर गिरफ्तारी कर ली गई।संजय सिंह ने कहा कि ईडी भाजपा का “सुपारी किलर” बन चुकी है। जहां चुनाव होता है वहां यह एजेंसी सक्रिय हो जाती है और राजनीतिक विरोधियों की “राजनीतिक हत्या” करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा की कंपनी पर मोबाइल निर्यात में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया जबकि हर मोबाइल का आईएमईआई नंबर होता है और आसानी से पता लगाया जा सकता है कि मोबाइल निर्यात हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दबाव बनाकर विरोधियों को अपनी पार्टी में शामिल कराना चाहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और बाद में उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। हिमंत विश्व शर्मा पर आरोप लगाए और बाद में उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि विरोधियों को डराकर अपनी पार्टी में शामिल कराने की है।उन्होंने कहा कि राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत पर पहले छापेमारी और पूछताछ की गई, उन्हें भ्रष्टाचारी बताया गया और बाद में भाजपा में शामिल कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव और तानाशाही का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की तरह अब पंजाब में भी यही खेल शुरू हो गया है और चुनाव तक रोज छापेमारी और राजनीतिक उत्पीड़न चलता रहेगा।संजय सिंह ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले पार्टी ने सदियों से संगम, अयोध्या से प्रयागराज, रामपुर से अमरोहा, मिर्जापुर से सारनाथ और आगरा से मथुरा तक पदयात्राएं निकाली हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ रहा है और बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पानी की टंकियां “भ्रष्टाचार की टंकियां” बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कासगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी शुरू होने के मात्र पांच दिन बाद गिर गई और तीन लोग घायल हो गए। सीतापुर में 5 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनी टंकी मलबे में तब्दील हो गई। मथुरा में तीन साल पहले बनी टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button