जखनियां/गाजीपुर : छात्र संवर्धन एवं छात्र संख्या वृद्धि को लेकर महाविद्यालय का विशेष जागरूकता अभियान

छात्र संवर्धन एवं छात्र संख्या वृद्धि को लेकर महाविद्यालय का विशेष जागरूकता अभियान
जखनियां/गाजीपुर। छात्र संवर्धन एवं छात्र संख्या वृद्धि के उद्देश्य से श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, गाजीपुर द्वारा लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 8 मई 2026 को प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभिन्न इंटर कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत प्रो. रमेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज एवं श्री शांति देवी इंटर कॉलेज का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी।इस दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स-रोवर्स तथा खेलकूद गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही प्रत्येक शनिवार को आयोजित करियर मार्गदर्शन एवं स्किल डेवलपमेंट कक्षाओं की जानकारी भी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिल सके।इस जागरूकता अभियान में प्रो. रमेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार केसरी, डॉ. सुनील कुमार सिंह गौतम, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. उपेंद्रनाथ दुबे, डॉ. सुभाष सिंह तथा श्री गोधन चौहान सहित संबंधित इंटर कॉलेजों के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



