Breaking Newsभारत

गाजीपुर : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल

गाजीपुर में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल

17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक व प्रभारी अधिकारी स्थानांतरित, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

गाजीपुर। जनपद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 17 अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।यह आदेश जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर योगदान नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं—

डॉ. धनंजय आनंदी को बिरनो से भदौरा

डॉ. अमर कुमार को मनिहारी से मुहम्मदाबाद

डॉ. रुद्रकांत सिंह को रेवतीपुर से कासिमाबाद

डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव को जमानियां से खानपुर

डॉ. धर्मेंद्र कुमार को मनिहारी से देवकली

डॉ. अवधेश पासवान को जखनियां से गोड़उर

डॉ. अनिल कुमार को सुभाकरपुर से मिर्जापुर (सादात)

डॉ. नवीन कुमार सिंह को कासिमाबाद से जखनियां

डॉ. विपिन कुमार को गोड़उर से खानपुर

डॉ. चन्द्रेश प्रभाकर मिश्रा को बिरनो से जमानियां भेजा गया है।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि शासन एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button