Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : जखनिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ और यूथ मजबूत करने पर जोर

जखनिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ और यूथ मजबूत करने पर जोर

जखनिया (गाजीपुर)स्थानीय जखनिया क्षेत्र के सन साइन स्कूल में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनिया प्रथम की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नए कार्यसमिति सदस्यों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का बूथ और यूथ मजबूत रहेगा, तभी संगठन दमदारी के साथ पार्टी के कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति सदस्यों का सत्यापन, मासिक बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित करना, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं के बल पर भाजपा आज नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को पार्टी की सफलता का आधार बताया।भानु प्रताप सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा ताकि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बन सके और विकास की गति बनी रहे।बैठक को जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा तथा पूर्व जिला मंत्री संतोष चौहान ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष सिंह व पंकज सिंह, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव कुशवाहा, अवधेश यति, अशोक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला पांडेय, अनीता चौहान, प्रशांत सिंह, अरविंद चौहान, नंदलाल प्रजापति, हरकेश, नलनीश सिंह, शिवकांत, रामाश्रय पांडेय, संदीप जायसवाल, उमाशंकर राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button