Breaking Newsभारत

भीषण गर्मी में मजदूरों का संबल बनी ‘शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी’ और ‘सोशल यूथ विंग’, बांटीं 300 राहत किट

भीषण गर्मी में मजदूरों का संबल बनी ‘शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी’ और ‘सोशल यूथ विंग’, बांटीं 300 राहत किट

आज दिनांक 3 मई

लखनऊ। मजदूर दिवस सप्ताह के पावन अवसर पर रविवार को शुक्रिया वेलफेयर सोसाइटी और सोशल यूथ विंग ने सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में पसीना बहा रहे करीब 300 मजदूरों को विशेष ‘राहत किट’ वितरित की गई।

इन किटों में गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस, पानी की बोतल, जलजीरा, पारले बिस्कुट के साथ-साथ धूप से सुरक्षा हेतु गमछा और टोपी जैसे आवश्यक सामान शामिल थे।

दो माह तक चलेगा सेवा अभियान:

सोसाइटी की संस्थापक डॉ. नीलोफर ने बताया कि सेवा का यह जज्बा यहीं नहीं रुकेगा। उन्होंने घोषणा की कि 1 मई से शुरू हुआ यह विशेष अभियान आगामी 1 जुलाई तक अनवरत जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग को चिलचिलाती गर्मी में अधिकतम सहायता पहुंचाना है।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी:

सोशल यूथ विंग के संस्थापक माहिर खान ने कहा कि शहर के अलग-अलग कोनों में जाकर 300 किट वितरित की जा चुकी हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्रभारी सोनल सिंह ने जोर देते हुए कहा कि इन कार्यों को डिजिटल मंच पर साझा करने का उद्देश्य प्रचार नहीं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना और जागरूकता फैलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button