बंगाल में सनातनी सरकार बने… हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने किया सनातन विजय हवन….

बंगाल में सनातनी सरकार बने… हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने किया सनातन विजय हवन….
आज दिनांक 3 मई।हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर इकाई ने कल बंगाल में आने वाले चुनावी नतीजो से पहले गोलघर काली मंदिर पर सनातनी विजय हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू की अगुवाई में पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की भागवा सरकार बने इसके लिए हवन कर प्रार्थना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार से 15 वर्षों से ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल को सनातनी विरोधी धरती बनाकर सनातनियों के ऊपर अत्याचार जुल्म ढा रही थी इस बार के चुनाव के आने वाले परिणाम में ममता बनर्जी को सनातनी माकूल जवाब देने जा रहा है और सनातनियों की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही इसके लिए आज हिंदू सुरक्षा सेवा संघ का कार्यकर्ता गोलघर काली मंदिर पर मां काली के समक्ष हवन कर यह प्रार्थना कर रहा है कि कल ममता बनर्जी सरकार और उनके गुण्डो का खत्म हो और फिर से बंगाल की धरती में सनातनी पूर्ण माहौल हो सके। उन्होने कहाकि स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदि शक्ति मां जगत जननी काली और दुर्गा पूजा से जो पहचान हुआ करती थी वह वापस लौटे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आकाश यादव, आलोक गोस्वामी, श्री प्रकाश पांडे, उमेश वर्मा, सुधीर यादव,सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता, विपुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



