Breaking Newsभारत

सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे थे किशोर, सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे थे किशोर, सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर करीब 16 घंटे से फंसे किशोरों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. खराब मौसम और बारिश के चलते वैकल्पिक रास्ता नहीं बन पाने पर एयर फोर्स हेलिकॉप्टर से सुबह के समय रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.

सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर करीब 16 घंटे से फंसे किशोरों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. रविवार सुबह गोरखपुर से पहुंची सेना के हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और लगभग 15 मिनट चले ऑपरेशन में किशोरों को टंकी से सुरक्षित निकाल लिया गया.

रेस्क्यू के दौरान मौजूद रहे बड़े अधिकारी

रेस्क्यू के बाद सेना के जवान उन्हें हेलिकॉप्टर से गोरखपुर लेकर गए. इस पूरे ऑपरेशन के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. मौके पर जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ सदर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू कार्य की निगरानी करते रहे.

बताया गया कि शुरू में उन तक पहुंचने के लिए पानी की टंकी के दोनों ओर से वैकल्पिक सड़क बनाने की कोशिश की जा रही थी. इसके लिए देर रात काम भी शुरू किया गया था, लेकिन रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़क निर्माण में बाधा आ गई. हालात को देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद लेने का फैसला किया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया.

टंकी से नीचे उतरने का नहीं था रास्ता

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वीडियो सामने आया है. जिसमें किशोर बीते एक दिन से पानी की टंकी पर फंसे हुए थे और नीचे उतरने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर फोर्स हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button