Breaking Newsभारत

गोरखपुर में बारिश के बीच नगर आयुक्त ने जलभराव स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क रहने का दिया सख्त निर्देश

गोरखपुर में बारिश के बीच नगर आयुक्त ने जलभराव स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क रहने का दिया सख्त निर्देश

गोरखपुर। अचानक हुई बारिश के दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के चिन्हित जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोपालपुर, मुंशी प्रेमचंद पार्क और सिविल लाइन क्षेत्र में जलभराव की कोई समस्या नहीं पाई गई।निरीक्षण के दौरान शिवाय होटल, तहसील गेट और शास्त्री चौक पर जलभराव की आशंका को देखते हुए सकिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण जलनिकासी प्रभावित होने पर संबंधित विभागों से समन्वय कर नालियों को शीघ्र जोड़ने और जलभराव की समस्या खत्म करने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने सभी अवर अभियंताओं, सफाई निरीक्षकों और जोनल अधिकारियों को रात के समय भी सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

बुद्ध विहार गेट पर नाले पर लगे गेट का भी निरीक्षण किया गया, जहां व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वहीं अकोला पुलिया पर नाला निर्माण कार्य जारी होने के कारण जलभराव की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
नगर प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या की सूचना UFMC हेल्पलाइन नंबर 8810709312 पर दें। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button