Breaking Newsभारत

शाम की बड़ी खबरें..

शाम की बड़ी खबरें..

➡बरेली- DIG अजय साहनी ने चलाया अभियान, ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, 15 अक्टूबर से 15 अप्रैल तक अभियान, 204 रिपोर्ट दर्ज,330 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, गैंगस्टर की 7 रिपोर्ट दर्ज, 27 पर कार्रवाई, रेंज में 66 लाख रुपए की संपत्ति की जब्त

 

➡लखीमपुर- भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसएसपी का एक्शन, सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर सस्पेंड, क्राइम इंस्पेक्टर रविन्द्र पांडे को सस्पेंड किया गया, जुआरियों से पैसा लेकर जमानत की शिकायत पर कार्रवाई

 

➡संभल- रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड, बुजुर्ग के सुसाइड की घटना से इलाके में सनसनी, पारिवारिक तनाव के चलते डिप्रेशन में थे बुजुर्ग, चंदोसी क्षेत्र के वैशाली नगर कॉलोनी की घटना

 

➡सुल्तानपुर- एयर स्ट्रिप पर पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर, वायुसेना का रिहर्सल देखने पहुंचे राजभर का बयान, समय-समय पर उसका रिहर्सल होता रहता है-राजभर

 

➡सिद्धार्थनगर- डुमरियागंज में चोरी कांड ने लिया नया मोड़, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी नहीं की-परिजन, 45 हजार रुपये, सामान, कैश चोरी मामला

 

➡हापुड़- थूक लगाकर तंदूर की रोटी बनाने का मामला, पुलिस ने आरोपी नसीमुद्दीन को किया गिरफ्तार, शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपी नसीमुद्दीन, शादी समारोह में थूक लगाकर बना रहा था रोटी, थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

 

➡फर्रुखाबाद- कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर घायल, फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना

 

➡सहारनपुर- फार्म हाउस से मादक पदार्थ बरामद, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका, थाना सरसावा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई

 

➡मऊ- अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, पकड़े गये युवक बिहार के रहने वाले हैं, बिहार में ऊंचे दामों में बेचते थे शराब, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का मामला

 

➡कानपुर देहात- आग का तांडव, खेतों में तबाही, आग ने विकराल रूप धारण किया, फसलों में लगी आग तेजी से फैल रही, लगभग 200 बीघा फसल जली – किसान, जिले में 20 जगहों पर लगी आग-कंट्रोल रूम, भोगनीपुर तहसील क्षेत्र समेत कई जगह आग

 

➡दिल्ली- IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या, मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, परिवार को पुराने नौकर पर हत्या का शक, सेक्सुअल असॉल्ट के बाद हत्या की – पुलिस, डेढ़ माह पहले ही नौकर को घर से निकाला था, दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके की वारदात

 

➡मऊ- जिला कारागार की बैरक से लापता आरक्षी शव मिला, लगभग 5 दिन से लापता आरक्षी का मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, गोंडा का है मृतक आरक्षी गंगासागर पांडे, एडिसनल एसपी अनूप कुमार ने दी जानकारी

 

➡सहारनपुर- 40 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग, आग को बचाने के चक्कर में झुलसा किसान, फाजिल गंगोह सीएचसी में कराया था भर्ती, इलाज देकर जिला अस्पताल किया गया रेफ़र, सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में तीतरो रोड का मामला

 

➡गाजीपुर- करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया में पत्थरबाजी, नाबालिग की मौत के बाद हुआ हंगामा, परिवार से मिलने पहुंचा था सपा का डेलिगेशन, गांव में झड़प, पुलिसकर्मी भी हुए घायल

 

➡चन्दौली- मोबाइल टावर चोरी गैंग का भंडाफोड़, गिरोह के 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 5 लाख के कीमती टावर उपकरण बरामद, सदलपुरा में एयरटेल टावर से हुई थी चोरी, स्वाट और सर्विलांस की मदद से दबोचा गया, अलीनगर थाना पुलिस को मिली सफलता

 

➡कानपुर- सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, पुलिस ने 5 सटोरियों को किया गिरफ्तार, 3 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपए बरामद, 3 बड़ी नोट गिनने की मशीन भी बरामद, एक नकली नोट पकड़ने की मशीन बरामद, पकड़ा गया कार्तिक के बटर पेपर की फैक्ट्री, कार्तिक दो साल से सट्टे का काम कर रहा, सट्टे की मास्टर आईडी मनीष उर्फ प्रोफेशर की, पकड़े गए 5 लोगों में 3 लोग गुजरात के हैं, फजलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला

➡️अयोध्या।कोषागार कार्यालय में नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने लिया चार्ज। दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर। अयोध्या के अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर नववागत जिलाधिकारी का किया स्वागत। कुछ देर में मीडिया से होंगे मुखातिब।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button