Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गाजीपुर

नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जमानियाँ,गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असैचन्दपुर स्थित नहर में सोमवार की सुबह अज्ञात 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल से गई। शव मिलने की सूचना गांव सहित क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गले पर पड़े निशान हत्या की ओर संकेत कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो पाने के कारण शव को कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई।

जानकारी को अनुसार प्रतिदिन की भांति ग्रामीण सुबह में नहर पर टहलने के लिए निकले तो नहर में एक युवक का शव देखा, देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। मृतक के गले पर पड़ा निशान व नाक से निकला खून तथा सूखी नहर में कही भी खून का धब्बा न मिलना, यह घटना हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हमलावर घटना को अन्यत्र अंजाम देकर शव को यहाँ पर फेक कर फरार हो गये। शव के पास में ही 8 पीएम शराब व सूर्ती तथा सूर्ती का डिबिया भी मौजूद था। मृतक पीले रंग का टी शर्ट लोअर पहने हुए था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव के पहचान का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो पाने के कारण शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मे बताया कि शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा है। शव को 72 घंटे तक मोर्चरी हाउस रखा जायेगा, ताकि शिनाख्त हो जाय। घटना की जांच की जा रही है।

क्राईम का सेफ जोन बना क्षेत्र

अभईपुर पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूरी पर शव मिलने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। पुलिस गश्त का दावा करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करता है। 10 अप्रैल की रात में चौकी सामने स्थित कम्पोजिट विद्यालय में चोर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर एमडीएम का राशन उड़ा ले गये, तथा बीते वर्ष 28 मई की रात में डेहुडी पुलिया के पास हत्या पुलिस गश्त का हकीकत बयां करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button