गाजीपुर (भुड़कुड़ा) : भुड़कुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचा

भुड़कुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचा
दुल्लहपुर स्टेशन के बाहर से सुबह 9:30 बजे गिरफ्तारी, पीड़िता पहले ही हो चुकी है बरामद
गाजीपुर (भुड़कुड़ा)। जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा धर्मेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 86/26, धारा 137(2) बीएनएस, धारा 64(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी उर्फ लालू (25 वर्ष) पुत्र स्व. जमालुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम नेंनडाड थाना रामपुर बेलौली जनपद मऊ को सोमवार सुबह 13 अप्रैल 2026 को करीब 9:30 बजे दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, इस मामले से संबंधित पीड़िता (काल्पनिक नाम ‘मोना’, उम्र करीब 16 वर्ष) को पूर्व में ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल आशुतोष कुमार (थाना कोतवाली भुड़कुड़ा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भुड़कुड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



