गोरखपुर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़कर जलाया !! सिपाही निलंबित, SSP ने जांच के बाद लिया एक्शन

गोरखपुर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़कर जलाया !! सिपाही निलंबित, SSP ने जांच के बाद लिया एक्शन
गोरखपुर में भीम राव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ने और जलाने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल की रात गश्त के समय सिपाही ने गोला क्षेत्र के बेबरी चौराहे पर लगे पोस्टर को पहले फाड़ा फिर जला दिया।
जिसको लेकर बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया था। जांच के बाद आरोप सही साबित होने पर शनिवार को निलंबन का एक्शन लिया गया।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां चल रही थी। जिसको लेकर बेबरी चौराहे पर भीम राव का पोस्टर लगाया गया था। गुरुवार सुबह जब उस जगह पर पोस्टर नहीं दिखा तो लोगों ने आसपास का CCTV फुटेज चेक कराया।
जिसके देखा गया कि एक सिपाही अवधेश यादव बुधवार की देर रात गस्त के दौरान पोस्टर फाड़ कर जला रहा है। इसके बाद बीएसपी और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में जुट कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
सीओ ने दिया आश्वाशन उन्होंने सिपाही के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का मांग किया। विरोध को देखते हुए सीओ दरवेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वाशन दिया कि मामले की जांच के बाद उचित एक्शन लिया जाएगा।
वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने एसपी साऊथ को जांच का आदेश दिया। शुरूआती जांच में सिपाही पर लगा आरोप सही पाया गया। जिसके बाद इस घटना को संवेदनहीन और अनैतिक मानते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



