Breaking Newsभारत
“सीएमओ ऑफिस बना ‘लाइसेंस सेंटर’, नियमों की उड़ी धज्जियां”

“सीएमओ ऑफिस बना ‘लाइसेंस सेंटर’, नियमों की उड़ी धज्जियां”
जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। सीएमओ ऑफिस द्वारा मानकों को दरकिनार कर धड़ल्ले से लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।
कहीं टीनशेड में अस्पताल को मंजूरी दी जा रही है तो कहीं बिना फायर NOC के ही लाइसेंस बांटे जा रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि भवनों का मौके पर सत्यापन तक नहीं किया जा रहा। केवल फोटो के आधार पर ऑफिस में बैठकर ही लाइसेंस जारी कर दिए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?



