बच्चे भारत के भविष्य हैं उनके ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है प्रभाकर दुबे

बच्चे भारत के भविष्य हैं उनके ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है प्रभाकर दुबे
पाली, गोरखपुर
प्राथमिक विद्यालय लखनापार ब्लॉक पाली जिला गोरखपुर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत घघसरा के लोकप्रिय चेयरमैन प्रभाकर दुबे जी रहे
बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यही बच्चे भारत के भविष्य हैं और उनके ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और निरंतर उनके विकास के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होना निश्चित ही एक बेहतर कल की शुरुआत है जो यह सिद्ध करता है कि हमारे परिषदीय विद्यालय के बच्चे किसी भी तरह से किसी भी प्राइवेट स्कूल के बच्चों से कम नहीं है उनसे बेहतर हैं यह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं
कार्यक्रम में विद्यालय के वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और शत प्रतिशत उपस्थित वाले बच्चों को मेडल और कक्षा 5 उत्तीर्ण सभी बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि जी ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया
वार्षिकोत्सव का संचालन कृष्ण गोपाल पांडे ने किया
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह, ग्राम प्रधान मानसिंह, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज सिंह,प्रेम नारायण चौबे ,मारकंडेश्वर नाथ चौबे, सौरभ राज, सपना मझवार, सत्यभामा, रागिनी देवी, शिवेंद्र द्विवेदी ,संदीप राज, शिव प्रताप सिंह ,दिलीप कुमार समेत सभी बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।



