Breaking Newsभारत

गाजीपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 8000 से अधिक कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

गाजीपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 8000 से अधिक कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

डीएम अविनाश कुमार ने दिए निर्देश, सीएमएमएस पोर्टल पर आईडी व ट्रेनिंग बैच बनाने पर जोर

गाजीपुर, 06 अप्रैल 2026 भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सीएमएमएस पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने तथा उनके ट्रेनिंग बैच तैयार करने का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

जनपद में 8062 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिनका प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 05 मई 2026 तक तहसील स्तर पर कराया जाना प्रस्तावित है।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराया जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी शिवम सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button